Pomegranate fruit health benefits in hindi – क्या आपको पता हैं की अनार को दैवीय फल क्यों कहा जाता हैं?
अनार ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता हैं, बल्कि ये एनेमिया, ह्रदय विकार और अन्य बीमारियों में भी काफी लाभकारी होता हैं। तभी तो अनार को धार्मिक पुस्तकों में सबसे अधिक उल्लेखित फल है, और इसे दैविक फल भी कहा जाता हैं।
डॉक्टर द्वारा आहार संबंधित सलाह में से एक अनार का सेवन हैं। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल और एंटी-ट्यूमर गुण पाए जाते हैं, इतना ही नहीं अनार में विटामीन ए, विटामिन सी और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता हैं। जो हमे कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता हैं।
आपकों जानकर हैरानी होगी की वाइन और ग्रीन टी से तीन गुणा अधिक अनार में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता हैं। रोजाना अनार खाना या इसके जूस पीने के कही लाभ पाए जाते हैं। अनार का जूस पीने से क्या अद्भुत फायदा होता है? इसे विस्तार से जानते हैं।
Pomegranate fruit health benefits in hindi
रोज अनार का जूस (रस) पीने के फायदे
अनार का प्रतिक हिसा औषधि गुणों से भरपूर होता हैं, जैसे पेड़ की जड़े, पत्तियां और छिलके उपायुक्त होते हैं। अनार के जूस को खास कर सुबह खाली पेट पीने से अधिक लाभ मिलते हैं, और आगे हम जानेंगे की अनार हमे किन बिमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता हैं।
१. एनीमिया मरीजों के लिए फायदेमंद
अनार में आयरन की समृद्ध मात्रा पाई जाती हैं, जो लाल रक्त कणिकाएं को बढ़ाने में मदद करता हैं। अनार का नियमित सेवन करने से हिमोग्लोबिन का स्तर सामान्य हो सकता हैं। इसी लिए एनीमिया पीड़ित मरीजों के लिए अनार काफी लाभकाराक और रामबाण माना जाता हैं।
२. पाचनतंत्र करे मजबूत
पाचन को मज़बूत बनाने के लिए फाइबर बेहद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं, फाइबर युक्त फलों की बात करे तो अनार एक फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाया हैं। फाइबर एक नैसर्गिक लैक्साटिव की भुमिका निभाता हैं, जो मल त्यागने की क्रिया को आसन बनाती हैं, और पाचनतंत्र में बिगड़ जैसी समस्या से छुटकारा दिलाती हैं।
३. इम्युनिटी को करे बूस्ट
अनार में मौजूद विटामिन सी एंटीबॉडी उत्पादन को बढ़ाता है, जो प्रतिकार शक्ति बढाने में मदद करता हैं। अनार आपको एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए रखने और सामान्य बीमारियों और संक्रमणों को दूर रखने में मदद कर सकता है।
४. त्वचा के लिए फायदेमंद
अनार में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन रोधक गुण पाए जाते हैं, साथ ही इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो त्वचा संबंधित समस्या जैसे मुंहासे, झूरिया, दाग, और एजिंग से हमे छूटकारा दिलाने में हमारी मदद कर सकता हैं।
५. यौन क्षमता को सुधारें
आज के समय में काफ़ी लोग यौन समस्या से ग्रसित हैं, जिसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन भी कहा जाता हैं। अनार का रस यौन क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता हैं, और इसका उल्लेख आयुर्वेदा में भी किया गया हैं। अनार के रस का रोजाना खाली पेट सेवन करने से अधिक लाभ मिल सकता हैं।
६. एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा
अनार में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व बेहतरिन एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो शरीर में मौजूद मूक्त कानों को शरीर से बाहर निकाल ने में मदद कर शरीर की कोशिकाओं को हानि पोहोचाने से बचाता हैं, और रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने में हमारी मदद कर सकता हैं।
७. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है
दिन प्रतिदिन ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ते जा रही हैं, जिसका कारण तनाव और खराब दिनचर्या हो सकता हैं। अनार एक विटामिन और मिनरल्स का समृद्ध भंडार हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित तथा ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद कर सकता हैं, जिस कारण ब्लड प्रेशर जैसी समस्या का खतरा कम हो सकता हैं।
८. स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने में करे मदद
अनार में पॉलीफेनोल्स नामक तत्व पाया जाता हैं, जो स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने में मदद कर सकता हैं। जब भी आपकों लगे की आप रोजाना कुछ भुल जाते हो तो अनार के रस का सेवन करना शुरु करे। आपकों कुछ ही दिनों के भीतर स्मरण शक्ति में सुधार दिख सकता हैं।
९. विटामिन – सी से भरपूर
विटामिन सी हमारे शरीर के सभी कार्यों को सुधारुद रुप से चलाने में हमारी मदद करता हैं, और इसे बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट भी कहा जाता हैं। विटामिन सी युक्त आहार का नियमित सेवन करने से हम एनीमिया, त्वचा रोग और अन्य कई बीमारियों से दूर रहने में हमारी मदद कर सकता हैं।
१०. गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं में सबसे ज्यादा हीमोग्लोबिन कमी की समस्या पाई जाती हैं। जिसका कारण आयरन, विटामिन सी, और फोलेट की कमी से हो सकता हैं। अनार में उच्च मात्रा में आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद कर सकता हैं और एनीमिया जैसी समस्या से बचाव कर सकता हैं।
११. हृदय को स्वस्थ रखता है
अनार का नियमित सेवन करने से हृदय रोग को रोका जा सकता हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती हैं जो शरीर में मौजूद मुक्त कानों को शरीर से बाहर करने में मदद कर सकता हैं, इतना ही नहीं अनार का रस कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी मदद करता हैं।
कोलेस्ट्रोल की वजह से हृदय के आस पास ब्लॉकेज बन जाते हैं, इस कारण हृदय तक रक्त नहीं पोहोच पाता और स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ जाती हैं। अनार के सेवन से ब्लॉकेज को कम किया जा सकता हैं और हृदय रोग से बचा जा सकता हैं।
१२. अर्थराइटिस में फायदेमंद
आर्थराइटिस्ट जिसे संधी वात भी कहा जाता हैं उन मरीजों के लिए अनार का जूस काफ़ी लाभकारी हो सकता हैं। अनार में सूजन रोधक गुण पाए जाते है, जो जोड़ो की सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता हैं, और कुछ अध्ययन में पाता चला हैं की कार्टिलेज को क्षतिग्रस्त करने वाले एंजाइम को रोक अर्थराइटिस जैसी गंभीर समस्या से हमारा बचाव कर सकता हैं।
प्रति २८२ ग्राम अनार में मौजूद पोषक तत्त्व:
अनार विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फल हैं, और त्वचा से लेकर हृदय रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकता हैं। अनार को इतना लाभकारक नीचे दिए गए पौष्टिक तत्व बनाते हैं।
अनार में मौजूद मिनिरल :
- कैलोरी – २३४
- फैट – ३.३ ग्राम
- सोडियम – ८.४ मिली ग्राम
- कार्बोहाइड्रेड – २९ ग्राम
- शुगर – ३८.६ ग्राम
- प्रोटीन – ४.७ ग्राम
- पोटैशियम – ६६६ मिली ग्राम
- मैग्नीशियम – ३३.८ मिली ग्राम
- कैल्शियम – २८.२ मिली ग्राम
- आयरन – ०.८ मिली ग्राम
- फास्फोरस – १०२ मिली ग्राम
- जिंक – १.० मिली ग्राम
- कॉपर – ०.४ मिली ग्राम
- सेलेनियम १.४ माइक्रो ग्राम
अनार में मौजूद विटामिन :
- विटामिन सी – २८.८ मिली ग्राम
- विटामिन ई – १.७ मिली ग्राम
- विटामिन के – ४६.२ माइक्रो ग्राम
- विटामिन बी6 – ०.२ मिली ग्राम
- विटामिन बी12 – माइक्रो ग्राम
- फोलेट –१०७ माइक्रो ग्राम
इसे भी जरुर पड़े:
कुछ आखरी बाते…..🖋️
दोस्तों, इस आर्टिकल में बताया गया हैं कि कैसे अनार का जूस हमे एनीमिया, त्वचा रोग, और अन्य बीमारियों में लाभ पहुंचा सकता हैं, इतना ही नहीं नैसर्गिक खाद्य पदार्थों के सेवन करने से हमारी सेहत काफ़ी अच्छी रहती हैं। इसीलिए नियमित रुप से हमे सेहतमंद आहार को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।
इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या को ठीक करने की गारंटी नहीं देता। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
आशा करता हूं की आपको Pomegranate fruit health benefits in hindi के विषय में दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।
🙏 धन्यवाद 🙏