Poem on jungle in hindi – जंगल के महत्व पर कविता

दोस्तों, बिना जंगलों की इस धरती पर कोई शोभा नहीं हैं, जंगलों से ही जल, वायु, और अमूल्य जीवन इस धरती पर पनपता है, इसी जंगलों का महत्त्व समझने के लिए Social बस्ता आपके लिए लाया है Poem on jungle in hindi में, जो आपने ना कभी सुनी होगी।

 

हम इंसान ने अपने स्वार्थ के लिए ना जानें कितने जंगलों को उजाड़ा है, कितने पशु पक्षियों के घरों को बर्बाद किया है, जिस कारण जीवन चक्र बदलता जा रहा है। तभी तो कभी धुप में बारिश होती है तो कभी बारिश में धुप। जंगलों को काटने के कारण धरती पर ग्लोबल वार्मिग का स्तर बढ़ता जा रहा है।

 

अगर हम बचे हुए पेड़ भी काट दे तो ना ही ये अपनी धरती बचेगी और ना हम बचेंगे। जंगलों को काट हम इंसान अपने ही पैरों पे कुल्हाड़ी मार रहे है। हमे आज यही ठानकर चलना है की हमे सबको मिलकर पेड़ों को लगाना है और फिर से वनों की संख्या को बढ़ाना है।

 

आशा करता हु की मेरे द्वारा लिखीं हुई Best poem on forest in hindi आपको पसंद आयेगी, साथ ही हम इस जंगल कविता के माध्यम से जन जन तक वनों को बचाने की बात पोहचाना चाहते है।

 

वन संरक्षण पर कविता हिंदी
Jungle bachao poem in hindi

हरी भरी ये दुनियां हमारी,
वनों से ही दिखती हैं प्यारी,
इसे काट तु आफ़त ना बुला,
वन संरक्षण से कर तु यारी।

वन जीवन चक्र का आधार है,
यहीं प्रकृति का अनमोल भंडार है,
कड़ी अगर यहीं टूट जायेगी,
इस बिन धरती पर सब बे काम है।

पशु पक्षियों का घर यह है,
पेड़ पौधों का घर जहां है,
निर्मलता से सब रहे यहां पर,
जंगल जिसे कहते सब वहा है।

भू कटाव को होने से बचाएं,
मेघो को ये गांव शहर ले आए,
वातावरण को यहीं रखते है साफ़,
मिठे फल सुखी लकड़ी हमे पहुंचाए।

जंगलों का महत्त्व हम सबको समझाएं,
आज मिल हम सब कसम ये खाए,
वनों को ना कटे हम अपने स्वार्थ के लिए,
आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाएं।

वनों का महत्व पर कविता
Poem on forest conservation in hindi

मानव तू क्यों अंधा हो गया,
अपने स्वार्थ में वनों को काटता गया।

कभी पेड़ों को काटा खेतों के लिए,
कभी पेड़ों को काटा घरों के लिए।

अपनी आबादी तू बढ़ाता गया,
कारखानों धरा पर बनाता गया।

जंगलों की संख्या जब हो गई कम,
जीवन चक्र को बदलते गए हम।

प्रदुषण बढ़ा ना रही साफ़ हवा,
लाखों बीमारियों को घर लाए हम।

पशु पक्षियों का घर हम छीनते गए,
अपनी ही दुनियां हम उजाड़ते गए।

पैसों की लालच में अंधा हुआ इंसान,
बेहिसाब जंगलों को काटते गए।

रहेंगे जंगल मिले साफ़ हवा,
तंदुरुस्त रहे सदा रहे हम जवा।

ना आए भूकंप के झटके,
ना हो कोई जीवित हानि।

वनों का महत्त्व तू समझ,
ना कर इसे काटने की नादानी।

 

जंगल की कविता
Forest Poem in hindi

जंगल की ये बात निराली,
इस धरती पर लाती हरियाली।

फूल पौधे सब इसकी माया,
पशु पक्षियों देती है छाया।

नदियां बहती है जहां पे,
पर्वत खड़े हो जहां पे।

जंगल देता है सबको खाना,
इसे आता है सबको पालना।

बादल जब जमकर बरसे,
पेड़ों की जड़े बारिशों को थामे।

मिट्टी को ना ढीला होने दे,
भूकंप के झटको को ये टाले।

झर झर हवा बहती इसमें,
मधुर पक्षियों की आवाज़ इसमें।

मोर, हिरण, बाघ यहां पे,
मिल जुल सब साथ रहे यहां पे।

जंगल है अनमोल रचना,
काटने से तुम इसे बचना।

जंगल ने सबको अपना बनाया,
जंगल है सृष्टि की छाया।

 

वन पर कविता
Forest poetry in hindi

हम सब मिलकर गए गीत,
जंगल से हम सब करे प्रित।

जंगल को कोई काट ना पाए,
यही है हमारी सच्ची जीत।

आबादी दुनियां की बढ़ रहीं है,
सड़के बेहिसाब बन रही है।

इस खातिर बली चढ़ रहे पेड़,
जंगल इस खातिर कट रहे है।

ना जानें ये कैसी तरकी है,
पेड़ों को काट कर बर्बादी है।

पेड़ों को काट तप रही धरती है,
भूकंप से फट रही धरती है।

वनों को बचा कर रहें हम आबाद,
ना हो कोई बेघर ना रहें कोई बर्बाद।

प्रदुषण को रखे हम कोसो दूर,
वनों का संरक्षण करने में रहे हम चूर।

कुछ आखरी बाते…..🖋️
दोस्तों, आशा करता हूं की आपको Hindi jungle poems आपको जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर कविता या शायरी के लिए हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment