हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए उपाय | Natural way to increase hemoglobin in hindi

Natural way to increase hemoglobin in hindi – क्या आप शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं?

आज के समय में शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए उपाय विषय में अधिक ख़ोज की जा रही हैं, जिसका एक मात्र कारण शरीर में खून की कमी का होना हैं। हीमोग्लोबिन की कमी से आज सबसे अधिक महिला ग्रसित हैं, जो एनीमिया और अन्य समस्या का कारण भी बन सकता हैं।

हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता हैं। लाल रक्त कोशिका शरीर में चारों और ऑक्सीजन ले जाने में मदद करती हैं। साथ ही हीमोग्लोबिन कार्बन डाइऑक्साइड को कोशिकाओं से बाहर निकालकर फेफड़ों तक ले जाता हैं। जब हम सांस बाहर छोड़ते हैं, तब कार्बन डाइऑक्साइड हमारे शरीर से बाहर निकाल जाता हैं। 

हीमोग्लोबिन हमारे शरीर की सभी गतिविधियों को स्वस्थ रूप से चलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं, इस की कमी के कारण कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता हैं।

आइए इस लेख में हम जानेंगे की शरीर में हीमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाये, साथ ही हीमोग्लोबिन की कमी का कारण क्या है, हीमोग्लोबिन की कमी से क्या हो सकता हैं, और इसका उपचार कैसे किया जाए।

 

 

 

Natural way to increase hemoglobin in hindi

शरीर में हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाये जा सकता है
 
हीमोग्लोबिन के कमी का कारण शरीर में आयरन और अन्य पोषक तत्वों की कमी होने से होता हैं, अगर हम दैनंदिन जीवन में कुछ पौष्टिक आहार को शामिल कर के इन पौष्टिक तत्वों की कमी को पुरा कर सकते हैं, और हीमोग्लोबिन के स्तर को बडा सकते हैं।

१. आयरन युक्त आहार का सेवन करें

अगर आप आहार के मदद से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं, तो भोजन में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहद जरुरी हैं। आयरन की मदद से हीमोग्लोबिन उत्पादन को बढ़ाया जा सकता हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में भी मदद करता हैं। आयरन की कमी को पुरा करने के लिए नीचे दिए गए आहार को भोजन में शामिल कर सकते हैं।


आयरन यूक्त आहार:

 

  • हरी सब्जियां – पालक, हरी मटर, शिमला मिर्च, मेथी और अन्य सब्जियां
  • सोया खाद्य पदार्थ – टोफू, सोया दूध, और सोया चंक्स
  • फ़ल – अनार, तरबूज, सेब, स्ट्रॉबेरी, पपीता, अंगूर, केले, अमरूद, लीची, कीवी स्ट्रॉबेरीज
  • मांसाहारी खाद्य पदार्थ – फिश, लीवर, चिकन ब्रेस्ट, सीफूड और अंडे
  • अन्य आहार – मूंगफली, बादाम, अखरोट, काजू, अनानास के बीज, सूर्यमुखी के बीज और कद्दू के बीज

 

२. फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाए

फोलेट की कमी के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती हैं। फोलेट एक प्रकार का विटामिन बी हैं, जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता हैं। यदि शरीर को फोलेट पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता हैं, तो फोलेट की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाएं परिपक्व नहीं हो पाती हैं, जिस कारण एनीमिया जैसी समस्या का सामना करना पड़ता हैं।

  • फोलेट युक्त आहार: राजमा, चावल, मूंगफली, खट्टे फल, ब्रॉकली, गेहूं, पपीता, केले, अंडे

३. आयरन का अवशोषण करने के लिए विटामिन सी

हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन के साथ विटामिन सी भी महवपूर्ण भूमिका निभाता हैं। विटामिन सी के मदद से शरीर में आयरन अच्छी तरह अवशोषित हो पाता हैं, और एनीमिया जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता हैं।

  • विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ : अंगूर, संतरा, नींबू, ब्रोकोली, आम, कीवी, टमाटर, स्ट्रॉबेरी, पपीता

 

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाएं

जब भी आप डॉक्टर से शरीर में हीमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाये इस विषय में सलाह लेते है, तब डॉक्टर द्वारा कुछ फ़ल खाने की सलाह दी जाती हैं, जिससे शरीर में आयरन, विटामिन सी और फोलेट की कमी को पूरा करने में मदद करता हैं। 


१. अनार. का सेवन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद साबित होता हैं। अनार में विटामिन सी और आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता हैं, हम जितना आयरन का सेवन करते हैं उसमें से केवल 3% ही अवशोषित हो पाता हैं, ऐसा इस कारण होता हैं की हमारी आंत आसानी से आयरन को अवशोषित नहीं कराती हैं। 

अनार में उच्च मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैं जो आयरन को आसानी से अवशोषित करने में मदद करता हैं। अनार के नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाया जा सकता हैं, और एनीमिया से लड़ने में मदद करता हैं।

२. खजूर. ना केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इसको खाने से एनीमिया जैसी समस्या से बचा जा सकता हैं। जैसे कि आप सब जानते हैं की हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए आयरन, फोलेट और विटामिन सी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। खजूर आयरन, फोलेट और विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता हैं, जो हमे एनीमिया और खून की कमी के कारण होने वाली अन्य बीमारियों से भी बचाता हैं।

३. किशमिश. आकार में जरूर छोटे होते हैं, लेकिन ये पोषक तत्वों से भरा एक पावर पैक स्त्रोत हैं। इसमें आयरन और बी कॉम्प्लेक्स की उच्च मात्रा मौजूद होती हैं, साथ ही इसमें पाए जाने वाले कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता हैं, और एनीमिया की समस्या से लड़ने में मदद कर सकता हैं।

 

हीमोग्लोबिन की (स्तर) नार्मल रेंज कितनी होनी चाहिए

पुरुषों में और महिलाओं में हिमोग्लोबिन का समान्य स्तर कुछ इस प्रकार होता हैं।

  • पुरुषों के लिए 13.5 से 17.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर (ग्राम/डीएल)
  • महिलाओं के लिए 12 से 15.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर (ग्राम/डीएल)

जब पुरूषों में हीमोग्लोबिन का स्तर 13.5 और महिलाओं में 12 ग्राम/डीएल से कम होता हैं तब एनीमिया का खतरा बढ़ जाता हैं, और इसे हिमोग्लोबिन की कमी कहा जाता हैं।

 

हीमोग्लोबिन कम होने के क्या लक्षण है

हीमोग्लोबिन कम होने पर शरीर में कुछ इस प्रकार के लक्षण दिख सकते हैं।

  • बार बार सिरदर्द होना
  • थोड़े काम के बाद सांस फूलना
  • चक्कर आना
  • घबराहट होना
  • चिड़चिड़ा पन
  • थकान महसूर होना
  • ध्यान केंद्रित न कर पाना
  • त्वचा में पीला पान

इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पे तुरंत डॉक्टर की सलाह ले, इस प्रकार के लक्षण हीमोग्लोबिन के कमी के संकेत हो सकते हैं।

 

महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण

महिलाओं में हीमोग्लोबिन कमी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही हैं। इसके अनेक कारण हो सकते हैं, जिसका निवारण करना महत्त्वपूर्ण है।

हीमोग्लोबिन की कमी शरीर में आयरन की मात्रा कम होने से होती हैं, और शरीर में हीमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाये इस विषय में हमने ऊपरी हिस्से में विस्तार से बताया हैं, अब हम आगे जानेंगे की महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण क्या हो सकते हैं।
  • प्रेग्नेंसी के समय संतुलित आहार ना लेना
  • आयरन युक्त आहार का सेवन ना करना
  • प्रेग्नेंसी के बाद या पीरियड के दौरान अत्यधिक रक्त स्त्राव होना
  • फोलेट और विटामिन सी की शरीर में कमी होना

ऊपर दिए गए कारणों की वजह से शरीर में आयरन, फोलेट और विटामिन सी की मात्रा कम हो जाती हैं, जिस कारण हीमोग्लोबिन समस्या से हमे जूझना पड़ता हैं।

 

महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण

शरीर मे हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर नीचे दिए गए लक्षण आप देख सकते हैं, साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाये जा सकता हैं ये हमने पहले ही जान लिया हैं। तो हीमोग्लोबिन कमी के लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं।

  • अत्यधिक थकान महसूस होना
  • त्वचा पर पीला पन आना
  • शारीरिक मेहनत के बाद ज्यादा सांस फूलना
  • सीडिया चढ़ते उतरते दिल की धड़कनों का तेज़ होना
  • छाती में दर्द महसूस होना
  • नाखून सफ़ेद दिखना

हीमोग्लोबीन का स्तर कम होने के कारण ऊपर दिए गए लक्षणों को महसूस कर सकते हैं। इस प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


कुछ आखरी बाते…..🖋️

अभी तक हमने जाना की शरीर में हीमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाये, और क्या खाने से शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता हैं। साथ ही हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से नीचे दिए गए लक्षण दिख सकते हैं। 
  • थकान महसूस होना
  • त्वचा में पीला पन
  • सांस फूलना
  • नाखून सफ़ेद दिखना
  • सीने में दर्द महसूस कराना

इस प्रकार के कोई भी लक्षण शरीर में नज़र आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे और डॉक्टर द्वार दिए गए नियमों का पालन करें।


दोस्तों, इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या को ठीक करने की गारंटी नहीं देता। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।


आशा करता हूं की आपको हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए उपाय के विषय में दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।

🙏 धन्यवाद 🙏

Leave a Comment