Health benefits of arbi leaves in hindi – अरबी के पत्ते खाने से पहले इस के फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं ये जरूर जान ले।
शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण हमे कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं, और इसी पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए मार्केट में उपलब्द दवाईयों का सहारा लेना पड़ता हैं।
लेकिन हम भूल रहे हैं की हमारे आस पास ना जाने कितनी वनस्पति उपलब्द हैं, जिसका सेवन कर हम शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी को पुरा कर सकते हैं, और इसमें से एक हैं अरबी के पत्ते। अरबी एक एसा पौधा हैं जिसके हर हिस्से को खाया जा सकता हैं। अरबी में काफ़ी मात्रा में स्टार्च पाया जाता हैं, और इसके पत्ते पौष्टिक तत्वों से समृद्ध होते हैं।
तो आइए जानते हैं की अरबी के पत्ते खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या हो सकते हैं, और इसे सही तरह से ना खाया जाए तो क्या नुकसान हो सकता हैं।
Health benefits of arbi leaves in hindi
अरबी (Colocasia Esculenta & Taro Leaves) में मौजूद पोषक तत्त्व जैसे विटामिन और मिनरल्स हमे एनीमिया, कैंसर, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद कर सकता हैं।
अरबी के पत्ते खाने के फायदे
१. शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी से हमे एनीमिया (anaemia) जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। अरबी में मौजूद आयरन की प्रचूर मात्रा शरीर में हिमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ावा देता हैं, साथ ही अरबी में विटामिन सी होता हैं, जो आयरन को अवशोषित करने में मदद करता हैं। अरबी के पत्ते शरीर में खून की कमी को पुरा करने में मदद कर सकता हैं।
२. अरबी के पत्ते खाने से पाचनतंत्र (Digestion) में सुधार लाया जा सकता हैं। क्योंकि इसमें उपस्थित डायट्री फायबर भोजन को पचाने में और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद कर सकता हैं।
३. प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity power) की कमज़ोरी के कारण हमे बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। अरबी के पत्तों को खाने से विटामिन सी की मात्रा की कमी को पुरा किया जा सकता हैं। अरबी में मौजूद विटामिन सी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होता हैं, जो शरीर में मौजूद मुक्त कानों को बाहर निकाला प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद कर सकता हैं।
४. अरबी के पत्ते कैंसर (Cancer) मरीजों के फायदेमंद हो सकते हैं, इसमें मौजूद विटामिन सी बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होता हैं, जो कैंसर के ट्यूमर के विकास को रोकने में मदद कर सकता हैं, और कैंसर कोशिका प्रसार की प्रगति को कम कर सकता हैं। एक अध्ययन के अनुसार अरबी के के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर से भी बचा जा सकता हैं।
५. आंखों की रोशनी के कम होने का एक मुख्य कारण विटामिन ए की कमी हो सकता हैं। अरबी के पत्ते विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने, तथा आंखों की रोशनी की काम होने से रोक सकता हैं। मोतियाबिंद और अन्य आंखों समस्या के रोकथाम के लिए अरबी में मौजूद विटामिन ए मददगार साबित हो सकता हैं।
६. उच्च रक्तचाप (High blood pressure) के कारण स्ट्रोक का खतरा अधिक बढ़ जाता हैं, इतना ही नहीं उच्च रक्तचाप से मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को हानि हो सकती हैं। अरबी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम पाया जाता हैं जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में और तनाव को कम करने में मदद कर सकता हैं, और हृदय रोग जैसे खतरे से बचा सकता हैं।
७. अक्सर मधुमेह (Diabetes) रोगियों को अरबी के पत्ते खाने की सलाह दी जाती हैं, इसका कारण हैं की अरबी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती हैं जो इंसुलिन स्तर को बढ़ाने, और शूगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता हैं।
८. अरबी के पत्तों का सेवन कर सूजन को कम किया जा सकता हैं। अरबी की पत्तियों में फिनोल, टैनिन, फ्लेवोनोइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, स्टेरोल्स और ट्राइटरपेनोइड्स तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन रोधक (Anti inflammatory) और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होते हैं, अरबी के सेवन से शरीर की पुरानी सूजन को कम किया जा सकता हैं।
९. अरबी के पत्ते खाने से हमारी तंत्रिका तंत्र (Nervous system) को स्वस्थ रखा जा सकता हैं, इसमें मौजूद बी6,थायमिन, नियासिन और राइबोफ्लेविन तंत्रिका तंत्र के विकास और रक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण होते हैं, ये सभी पोषक तत्त्व हमारी तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाने में सहायता करते हैं।
१०. अगर आप वजन कम (Weight loss) करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अरबी के पत्ते खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें कैलरी की कम होती हैं और प्रोटिन की मात्रा अधिक होती हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकता हैं।
११. कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता हैं। अरबी में कोलेस्ट्रोल बेहद कम होता हैं और सैचुरेटेड फैट की मात्रा केवल एक प्रतिशत होती हैं, अगर आप कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने से चिंतित हैं और और इसे नैसर्गिक तरीके से कम करना चाहते हैं, तो अरबी में मौजूद मेथियोनिन और फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद कर सकता हैं। जिस कारण आप स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं।
अरबी के पत्तों के नुकसान
- अरबी के पत्तों को ठिक तरह या से ना पकाया जाए या कच्चा खाया जाते तो ये गंभीर समस्या पैदा कर सकता हैं।
- अरबी में आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती हैं। शरीर में आयरन का स्तर अधिक होने से नाख से रक्त स्त्राव भी हो सकता हैं।
- कुछ लोगो में अरबी के पत्ते खाने से एलर्जी भी हो सकती हैं।
- अरबी के पत्तों का त्वचा पर उपयोग करने से सूजन भी आ सकती हैं।
- जोड़ो में दर्द, एसिडिटी और बलगम से परेशान व्यक्ती को अरबी नहीं खानी चाहिए, यदि खाते हो तो ये समस्या अधिक बढ़ सकती हैं।
अरबी के पत्ते खाने के बाद आपकों इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर उनकी सलाह ले।
लोगों के द्वारा पूछे गए सवाल :
Q. शुगर पेशेंट अरबी खा सकते हैं क्या?
Ans. शुगर में अरबी बेहद फ़ायदेमंद हो सकती हैं, कारण इसमें फाइबर की मात्रा होती हैं जो शुगर स्तर को नियंत्रित रखने इंसुलिन स्तर को कम करने में मदद कर सकता हैं।
Q. अरबी खाने से वजन बढ़ता है क्या?
Ans. वजन कम करने के लिए अरबी एक अच्छा डाइट हो सकता हैं, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती हैं और इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाकर वजन नियंत्रित रखने में मदद कर सकता हैं।
Q. सौ ग्राम अरबी में कितनी कैलोरी होती है?
Ans. 100 ग्राम अरबी में लगभग 42 कैलोरी पाई जाती हैं।
Q. क्या अरबी गैस बनती है?
Ans. अगर आप गैस की समस्या से परेशान हैं तो अरबी का सेवन कम करे, क्योंकि अरबी गैस की समस्या को बढ़ा सकता हैं।
Q. क्या शुगर में अरबी की सब्जी खा सकते हैं?
Ans. अरबी खाने से शुगर की मात्रा को शरीर में से कम किया जा सकता हैं और इंसुलिन की स्तर को भी बड़ाया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें :
कुछ आखरी बाते…..🖋️
इस लेख में अरबी के पत्ते खाने के फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं ये बताया गया हैं। अरबी में प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो एनीमिया, ब्लड प्रेशर, मधुमेह और अन्य कई बीमारियों से निपटने में हमारी मदद कर सकता हैं।
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ संबंधी समस्या को ठीक करने की गारंटी नहीं देता। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
आशा करता हूं की आपको Health benefits of arbi leaves in hindi के विषय में दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।
🙏 धन्यवाद 🙏