Bottle gourd juice health benefits in hindi – क्या आप जानते हैं की आयुर्वेद दुनियां में लौकी को वरदान की तरह माना जाता हैं?
इसमें कोई संदेह नहीं की हरी सब्जियां पौष्टिक तत्वों से भरी होती हैं, साथ ही विटामिन और मिनरल्स का भंडार होते हैं। अगर हरी सब्जियों में लौकी की बात करें, तो लौकी एक ऐसी अद्भुत हरी सब्जी है, जिसका रस पीने से आपका स्वास्थ कुछ ही महीनों के अवधि में काफी हद तक सुधार ला सकता है, और कई बीमारियों से बचने में मदद कर सकता हैं।
लौकी का जूस पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे शरीर में शीतलन प्रभाव देता हैं, रक्तचाप पर नियंत्रण रखने में मदद कर सकता हैं, और इसके अन्य फायदों की बात करें तो बालों से लेकर त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता हैं। लौकी का जूस पीने से फायदा क्या होता है? ये जानने के लिए संपूर्ण लेख को पढ़ें।
Bottle gourd juice health benefits in hindi
लौकी में १०० ग्राम में मौजूद पौष्टिक तत्व :
- १०० ग्राम लौकी में सिर्फ १२ कैलोरी होती हैं।
- लगभग १०० ग्राम लौकी में ९६ % पानी होता हैं।
- लौकी में विटामिन सी, विटामिन बी3 (Niacin), विटामिन बी 5 (Pantothenic acid), विटामिन बी 6 (Pyridoxine), थियामिन जैसे विटामिन होते है।
- आयरन, केल्शियम, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं।
लौकी के रस (जूस) पीने के फायदे
१. लौकी की में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती हैं, साथ ही फाइबर नैसर्गिक लैक्साटिव का काम करता हैं, जिस कारण मल त्यागने की क्रिया आसन हो जाती हैं। इस क्रिया के सरल होने से कब्ज, पेट फूलना और यहां तक कि बवासीर जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
२. लौकी का रस वजन कम करने में हमारी मदद कर सकता हैं, इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर शरीर को अच्छी तरह पोषित रखते हैं। साथ ही भूख को नियंत्रित रखने में हमारी सहायता करता हैं। खास कर लौकी का रस सुबह खाली पेट पीने से काफी लाभ होता हैं।
३. लौकी में फैट और कोलेस्ट्रोल स्तर कम होने के कारण इसका ज्यादा तर कोई दुष्परिणाम नहीं होता हैं।
४. लौकी में लगभग ९६% पानी होता हैं जो हमारे शरीर को हाइड्रेड रखने में हमारी मदद कर सकता हैं, साथ ही गरमी के समय हमे इसका रस हमारे शरीर को ठंडक देता हैं, और थकान को कम कर तरोताजा महसूस करता हैं।
५. लौकी को आयरन, विटामीन बी और विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। विटामिन सी एक बेहद अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट हैं जो शरीर कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचा सकता हैं।
६. लौकी में सोडियम, पोटेशियम और अन्य अच्छे तत्व होते है, जो रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता हैं और हृदय रोगों के जोखिम रोकने में हमारी मदद कर सकता हैं।
७. एक गिलास लौकी के रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से शरीर से सोडियम की अत्यधिक हानि को रोकने में मदद मिल सकती है।
८. लौकी का रस नैसर्गिक क्लींजर का भी काम करता हैं, और शरीर में मौजूद विषाक्तता को दूर करता हैं। लौकी के रस को स्कैल्प पे लगाने से समय से पहले बालों का सफ़ेद होना रोक सकता हैं।
९. लौकी का रस मानसिक बीमारियों को रोकने में मददगार साबित हो सकता हैं। लौकी में कोलीन की उच्च मात्रा होती है, कोलीन एक न्यूरोट्रांसमीटर हैं जो मस्तिक के कार्य को उचित काम करने में मदद करता हैं।
१०. लौकी का रस यूरिन इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता हैं। यूरिन में एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण जलन और दर्द की समस्या उत्पन होती हैं। लौकी का रस इसी अम्लियता को कम करके यूरिन इंफेक्शन को खत्म कर सकता हैं।
११. मधुमेह के मरीजों के लिए लौकी का रस बेहद फायदेमंद होता हैं। लौकी में कार्बोहाइड्रेट का स्तर बिल्कुल नहीं होता हैं। लौकी खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता साथ ही इंसुलिन की मात्रा समान्य रहती हैं।
१२. लौकी में विटामिन सी और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, विटामिन सी एक बेहतर एंटी ऑक्सीडेंट हैं जो एजिंग की समस्या को दूर कर त्वचा को धूल और प्रदूषण से बचाता हैं, और नैचुरल बेदाग त्वचा प्रधान करता हैं।
१३. खून की कमी को पुरी करने में लौकी का रस मदद कर सकता हैं। लौकी में आयरन की मात्रा होती हैं जो खून को बढ़ाने में मदद कर सकता हैं और एनीमिया जैसी समस्या से हमे बचा सकता हैं।
१४. लौकी में कैल्शियम की मात्रा होती हैं जो हमारे हड्डियों को मजबूत करने में हमारी मदद कर सकता हैं, और ओस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से निपटने में हमारी मदद कर सकता हैं।
१५. लौकी में मोजूद सभी बी विटामिन शरीर को भोजन (कार्बोहाइड्रेट) को ईंधन (ग्लूकोज) में बदलने में मदद करते हैं, जिसका उपयोग शरीर ऊर्जा पैदा करने के लिए करता है। ये बी विटामिन, जिन्हें अक्सर बी कॉम्प्लेक्स विटामिन कहा जाता है।
लौकी का जूस बनाने की विधि :
निम्नलिखित चरण आपको लौकी का जूस बनाना सिखाएंगे :
१. सबसे पहले लौकी के आखरी हिस्से को काट लें और सुनिश्चित करे की इसका स्वाद कड़वा ना हों।
२. फिर लौकी की पुरी त्वचा को अच्छे तरह उतार ले और लौकी को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
३. इसके बाद टुकड़ों को जूसर या मिक्सर की मदद से अच्छी तरह पीस लें और रस को छनी या सूती कपड़े की मदद से अछी तरह छान लें।४. काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। पुदीने की पत्तियां डालने से भी स्वाद बढ़ सकता है।
५. लौकी के रस का स्वाद बेहतर बनाने के लिए आप इसमें नींबू के कुछ टुकड़े भी मिला सकते हैं।
६. अब आपका लौकी का रस पुरी तरह पीने के लिए तयार हैं।
लौकी का रस (जूस) पीने के नुकसान
लौकी का जूस पीने से फायदा क्या होता है, ये तो आप जान गए होगे, मगर कुछ परिस्थितियों में लौकी के रस का सेवन हानिकारक भी हो सकता हैं। तो आइए जानते हैं किन परिस्थितियों में लौकी का रस नुकसान कर सकता हैं।
१. कुछ लोगों में लौकी का जूस पीने से खुजली या शरीर पे लाल धब्बे आने जैसी समस्या हो सकती हैं जिसे हम एलर्जी कहते हैं। अगर आपको कुछ इस प्रकार की समस्या हो रही हैं तो जूस ना पिए।
२. मधुमेह के मरीज लौकी का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह आवश्य ले। लौकी में कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप पहले से मधुमेह संबंधित कोई दवा ले रहें हो तो लौकी का रस ना पिए।
३. लौकी का रस ज्यादा पीने से जी मचलना और उल्टी जैसी समस्या हो सकती हैं। खास कर गर्भवती महिलाओं को लौकी के रस का सेवन नहीं करना चाहीए।
४. लौकी में पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। लौकी के रस का ज्यादा सेवन शरीर में पोटेशियम की मात्रा को बढ़ा देता हैं, जिस कारण हाइपोटेंशन नामक बीमारी का खतरा बढ़ जाता हैं।
इसे भी जरूर पढ़े :
कुछ आखरी बातें ……🖋️
दोस्तों, Bottle gourd juice health benefits in hindi इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या को ठीक करने की गारंटी नहीं देता। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
आशा करता हूं की आपको लौकी की सब्जी के फायदे और नुकसान के विषय में दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।
🙏 धन्यवाद 🙏