Best Poems In Hindi On Water | जल-पानी के महत्व पर कविता

दोस्तों, आप जानते ही है की हमारे जीवन में पानी का महत्व कितना है, और इस पोस्ट में आप Best poems in hindi on water के माध्यम से जानेंगे की जल है तो जीवन है। हमे ये जानना जरूरी है और अपने बच्चों को सिखाना है की हमारे लिए आज के समय जल कितना किमती है।

जल को इस तरह प्रदुषित ना करके हमे बारिश की हर एक बूंद को बचाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को हम अच्छा जीवन दे सके। अगर आप बच्चों को पानी का महत्त्व समझाना चाहते हो तो आप जल पर बाल कविता  और Importance of water poem in hindi का सहारा ले सकते है।

 

हमे सबको पानी का महत्त्व समझना चहिए और दुसरो को भी समझाना चहिए। जल बचाने के लिए लोगों को जागृत करना बेहद जरूरी है, तो आप जल ही जीवन है कविता सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

 

विश्व जल दिवस पर  हम सब मिलकर कसम खाते है और पानी को साफ़ रख इसे बचाना है।

 

पानी है कितना अनमोल पर कविता
Poem on water in hindi

पानी है कितना अनमोल, 
जान लो तुम इसका मोल,
पानी बिना धरती है सुनी,
बिन पानी जीवन का नहीं है मोल।

 

पानी से ये धरती बनी, 
पानी से बने हम और तुम,
पानी से हरियाली यहां, 
बिना पानी यहां सब गुम।

 

पानी नहीं रहे धरती पर,
सुखा पड़ जाए इस धरती पर,
ना रहें कोई जीवित यहां,
शमशान बन जाएगा इस धरती पर।

 

नदिया समंदर सब पानी तो है,
तभी खेतों में हरियाली तो है,
अन्न तभी तो मिलता है हमे,
बिन पानी के सब वीरानासा है।

 

पानी से जीवन है प्यारे,
पानी से जीवित है सारे,
पानी है कितना अनमोल, 
जान लो तुम इसका मोल।

 

जल है तो कल है पर कविता
Poem on save water save life in hindi

जल है तो कल है,
जल है तो जीवन है,
यहीं अपनी ताकत है,
इसे ही जीवन सफल है।

 

आओ हम जल को बचाए,
जल से अपनी प्यास बुझाए,
प्यास बुझे पंछी मुस्कुराए,
पीने को ठंडा जल मिल जाए।

 

मिल कर बचाएं पानी को,
उज्वल भविष दे नए पीढ़ी को,
उनके लिए हम पानी बचाएं,
तभी जीवन में खुशियां खिल खिलाएं।

 

सूझ बुझ हम मिलकर दिखलाएं,
जल है जीवन ये सबको समझाएं,
जल से ही अमरत्व मिल जाए,
सारा संसार खुशियों से झिल मिलाए।

 

बुंद बुंद कीमती है,
बुंद से बना समंदर है,
जल है तो कल है,
जल है तो जीवन है।

 

जल संरक्षण पर कविताएं
Save water poem in hindi 

जल संरक्षण करना सबको सिखलाए,
जल बचाने के नए तरीके आजमाएं।
जब जब बारिश का मौसम आए,
बारिश के पानी को हम बचाएं।

 

छत पर पानी इकट्ठा हो जाए,
रैन वॉटर हार्वेस्टिंग तरीका आजमाएं।
गांव शहर में तालाब बनवाए,
बारिश का पानी उसमे मिल जाए।

 

बुरी आदतों को हम दूर भगाए,
बिना व्यर्थ हम पानी ना गवाएं।
ब्रश करो नल खुला ना छूट जाए,
बच्चों को अच्छी आदतें सिखलाए।

 

गंदगी पानी में ना मिल जाए,
पानी को प्रदुषित होने से बचाएं।
कूड़ा कचड़ा कूड़ेदान में जाए, 
तभी पवित्र हमारी नदिया कहलाए।

 

मिलकर जल का महत्त्व समझाए,
जल है जीवन तभी ये अमृत कहलाएं।
जल संरक्षण करना सबको सिखलाए,
जल बचाने के नए तरीके आजमाएं।

 

जल प्रदूषण पर कविता
Hindi poems on water

हमे बचाना है बचाना है,
जल को प्रदुषण से बचाना है,
कूड़े कचरे को रखके दूर,
हमे पानी गंदा होने से बचाना है।

 

पवित्र इन नदियों को गंदा बनाया है,
कारखाने की गंदगी को जल में मिलाया है,
मानव तू क्यों इतना क्रूर बना,
तूने पानी को ज़हर बनाया है।

 

जब जल ही दूषित हो जाए,
बिमारी को घर ले आए,
डेंगू मलेरिया घर में ही जन्मा है,
ये सबको बीमार बनाएं।

 

जब हो जाए जहरीली हवाएं,
तब बादल भी दूषित बारिश बरसाएं,
खेतों में लहराती हुईं फसलें,
इस पानी से मुर्झा के मर जाए।

 

जल ही तो है हम सबका जीवन,
जल ख़त्म इस धरती का अंत है,
हमे बचाना है बचाना है,
जल को प्रदुषण से बचाना है।

 

पानी की बूंदों पर कविता
Poem on water drops in hindi

पानी की बूंद होती है अनमोल,
चुका ना पाओ तुम इसका मोल।
गिरे जब बूंदे धरती पर,
लहरा उठे फसलें चारों और।

 

निकल पड़े जब असमान से,
चीरते हुए इस बादलों को।
हवाओं से लड़ते झगड़ते,
आती है चूमने इस धरती को।

 

किसान जानें एक बूंद का महत्त्व,
जब गिरती है फसलों पर।
पानी की बूंदे है प्यारी,
ज़िंदा रखती है उम्मीदो को।

 

सुखा पड़े जब धरती पर,
नजरे टिकी है असमान पर।
एक बूंद बरसा दे धरती पर,
भगवान कुछ तो हम पे रहम कर।

 

हम सबको ठानकर चलना है, 
हर पानी के बूंद को बचाना है।
पानी की बूंद होती है अनमोल,
चुका ना पाओ तुम इसका मोल।

 

इसे भी जरूर पढ़े :

 

जल_पानी कविता की आखरी बाते:
दोस्तों, आशा करताहूं की आपकोBest poems in hindi on water आपको जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर कविता या शायरी के लिए हमे comment करके जरूर बताएं।
जल ही जीवन है इस से ही जीवन अमर है।

Leave a Comment