Best Poem On Save Trees In Hindi | वृक्ष संवर्धन कविता

Best Poem On Save Trees In Hindi – जैसे की आप जानते है की हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व कितना है, और यही महत्वपूर्ण बात बताने के लिए Socialबस्ता आपके लिए लाया है पेड़ों पर लिखीं हुई कुछ ख़ास कविताओं की पंक्तियां।

 

वर्तमान काल में पेड़ों की कटाई के कारण पृथ्वी का वातावरण बुरी तरह से प्रदुषित हो रहा है। जिस कारण मनुष्य और पशुओं को मुस्किलो हालातो का सामना करना पढ़ रहा है। 

 

पेड़ प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसे हम सबको संभालकर रखना है, पेड़ सच्चे योद्धा होते है जो हर कठिनाई में हमारा साथ देते है। जब कभी बारिश हो या धुप हो ये हमे हर मौसम से बचाते है। पेड़ों के वजह से ही भरपूर मात्रा में बारिश होती है, धरती का वातावरण ठंडा रहता है। पेड़ हमे बाढ़, भूस्खलन, तथा अन्य नैसर्गिक आपदासे बचाते है।

 

हमको आज कसम खानी है, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना है और हमारे भारत माता को बचाना है। वृक्ष लगाओ देश बचाओ कविता के माध्यम से हमे जन जन तक संदेश पहुंचाना है, और मानव जीवन को बचाना है।

 

पेड़ो पर कविता आपको जरूर पसंद आयेगी यही आशा करता हूं।

 

पेड़ लगाओ कविता
Hindi kavita on tree

पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ,
पेड़ धरा की शान है,
पेड़ो से जीवन फले फूले,
पेड़ धरती का अभिमान है।
 
कभी सताए धूप तुझे तो,
बन जाए तेरी छाव ये,
कभी लग जाए भूख तुझे तो,
बन जाए फलों का भंडार ये।
 
खुद सोख प्रदूषण को,
प्राण वायु हमे ये देता है,
देकर हमे स्वच्छ जीवन,
हम से कुछ नहीं लेता है।
 
ना काट तु इस पेड़ो को,
इस पर धरा का संतुलन है,
बिना किसी स्वार्थ के,
ये हमे सब कुछ देता है।
 
पेड़ो से ही खिलता है जीवन,
भगवान का दीया वरदान है,
पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, 
पेड़ धरा की शान है।
 

 

वृक्ष की आत्मकथा कविता
Poem on tree in hindi

देखी धुप, देखी बारिश,
मैं जड़ों से जुड़ा रहा,
मैं था जब छोड़ा पौधा,
हर वक्र मैं डरा रहा।
 
पौदे से जब पेड़ बना,
मुश्किलों का वक्त निकल गया,
देने लगा दुसरो को खुशियां,
जब मैं बड़ा वृक्ष बना।
 
चिड़ियां आए घोंसला बनाएं,
नए जीवन की शुरुवात कर पाए,
मनुष्य जब थक हार जाए,
मेरी छाव में सुकून वो पाए।
 
खुद पीकर दुषित हवा का ज़हर,
मैं जीवन प्राण वायु देता रहु,
खेले जब बच्चे मेरी छाव में,
मैं उस खुशी को तकता रहु।
 
देके दुसरो को सुखी जीवन,
मनुष्य स्वार्थ के लिए कटता रहा,
किसे सुनाऊं मैं अपनी पीढ़ा,
मुझे बचाओ मैं कहता रहा।
 
पाप से भरी इस दुनियां में,
मानवता का जोर कहा रहा,
सबको मैंने सांसे बाँटी,
मेरी सांसों का मोल कहा रहा।
 

पेड़ पर बाल कविता
Tree poem for kids in hindi

बच्चों तुम्हें सिखलाऊ एक बात,
पेड़ होते है संपूर्ण जीवन का आधार,
पेड़ों को तुम अपने घर लगाओ,
सुखी समृद्ध जीवन तुम पाओ।
 
बीमारियों से ये तुम्हें बचाए,
औषधी ये तुम्हें पहुंचाए,
भूख जब तुम्हें तड़पाए,
फल देकर ये भूख मिटाएं।
 
खेलें जब बच्चे आंगन में,
छाव बनकर ये तुम्हें बचाए,
बारिश हो जब राहों में,
छाता बन कर भीगने से बचाएं।
 
जल, वायु, या हो ध्वनि प्रदूषण,
पेड़ ही है जो हमको इनसे बचाए,
पेड़ ही तो है जीवन चक्र की कड़ी,
जो इस धरती का संतुलन बनाएं।
 
मनुष्य, प्राणी जीवन है इस पर निर्भर,
पेड़ो का तुम ना नाश करो,
पेड़ों को लगाओ तुम घर अपने,
पेड़ों से तुम प्यार करो।
 

 

पेड़ों के महत्व पर कविता
Save trees poem in hindi

पेड़ ना काटो, इसे तुम बचाओ,
देता सबको जीवन दान है।
 
समझोगे जब इनका महत्व,
बनाता यहीं श्रृष्टि खुशहाल है।
 
इसे तुम काटो सब मिट जाएगा,
इस धरा पे सब नष्ट हो जाएगा।
 
जब जब बरसेगा प्रकृति का कहर,
सबके जीवन में बस कष्ट ही आयेगा।
 
काटो तुम जब इन पेड़ पौधों को,
बढ़ता इस धारती का तापमान है।
 
दुख देकर इन पेड़ पौधों को,
मनुष्य बना रहे अपने मकान है।
 
कभी लगे आग कही तो,
कहीं सुखे से हाहाकार है।
 
अकाल पड़ने से हो रही मृत्यु,
पशुओं का भी जीवन बेहाल है।
 
बन रही हवा भी विष,
नदियों का पानी भी प्रदुषित है।
 
क्यों काट रहे हो इन पेड़ों को,
थोडा भी ना आता मन में विचार है।
 
हो सर्दी या हो गर्मी,
ये जमीन से जुड़ा रहता है।
 
उड़ जाते है पंछी नभ में,
वृक्ष वही खड़ा रहता है।
 
पेड़ पौधे है धरोहर,
वृक्ष धरा के आभूषण है।
 
मत कर तू इनका नाश,
ये ईश्वर का अमूल्य उपहार है।
 
लगाओ तुम जब पेड़ों को,
यही वर्षा का आव्हान करे।
 
प्रकृति का तुम श्रृंगार करो,
ये जीवन का उद्धार करे।
 
धरती पर ना हो कभी भूकंप,
वृक्ष का जब तुम संवर्धन करो।
 
मिलेगा भरपूर प्राण वायु,
इनसे जब तुम प्यार करो।
 
पेड़ पौधे ही प्रकृति की शान है,
तभी बचा धरती पर इंसान है।
 
मत काटो तुम इन पेड़ों को,
अगर बची जरा सी इंसानियत है।
 
पेड़ ना काटो, इसे तुम बचाओ,
देता सबको जीवन दान है।
 
कुछ आखरी बाते…..🖋️
 
दोस्तों, आशा करता हूं की आपको Tree poem famous in hindi आपको जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर कविता या शायरी के लिए हमे comment करके जरूर बताएं।
 
पेड़ हमारे मित्र है, और हमे पेड़ लगाना है।

Leave a Comment