चेहरे पर चमक लाने के लिए जूस – Best juice for glowing skin in hindi

Best juice for glowing skin in hindi  – क्या आप चमकदार और बेदाग खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं?

ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी की तमन्ना होती है, और उसके लिए हम महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। ना जाने कितने पैसे हम इसके पीछे बर्बाद करते है, मगर आखिर हमे निराशा का सामना करना पड़ता है।

एक्सपर्ट का मानना है, की पोष्टिक आहार ना केवल हमे अंदर से बल्कि बाहार से भी स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है। अगर आप Juice for glowing skin in hindi इस विषय में खोज कर रहे है, तो खास कर खूबसूरत त्वचा पाने के लिए फलों और सब्ज़ियों का सेवन करना सबसे कारगर उपाय है। इनमें पाये जाने वाले विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा संबंधित कई बीमारियों को दूर कर आपकी त्वचा को खूबसूरत और बेदाग बनाती हैं।

मगर हमारे मन में बार_बार एक सवाल जरुर आता है, की कोनसा जूस पिना ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सबसे अच्छा हैं। दोस्तों, आज हम कुछ खास फलों और सब्ज़ियों के जूस के बारे में बताने जा रहे है। इसे आजमाने के बाद आपको gora hone ke liye konsa fruit juice peena chahiye ये सवाल दुबारा नहीं पूछना पड़ेगा।
 

ग्लोइंग स्किन के लिए कौन से जूस अच्छे हैं

आप जानते ही होंगे कि गाजर और चुकंदर का जूस हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जो कि सच है। लेकिन और भी कई सब्जियां और फलों के जूस हैं जो हमें ग्लोइंग स्किन देते हैं। फलों और सब्जियों में वास्तव में ऐसा क्या है, जो उन्हें हमारी त्वचा के लिए सकारात्मक रूप से अद्भुत बनाता है? आइए देखें कि ये जूस हमारी त्वचा को कैसे लाभ पहुंचाते हैं।

Vegetable juice benefits for skin in hindi

[Gora hone ke liye konsa vegitable juice piye]

घर में पाए जाने वाली सब्जियां ना केवल हमारे भोजन के लिए उपयुक्त है, बल्की इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ और खूबसूरती के लिए भी फायदेमंद है। तो जानिए वेजिटेबल ज्यूस कैसे हमारी खूबसूरती बढ़ाने में हमारी मदद करता हैं।

१. चुकंदर का जूस पीने के फायदे 

[Beetroot Juice for glowing face in hindi]

जो लोग त्वचा पर दाग,धब्बे और पिंपल्स जैसी परेशानियों का सामना कर रहे है, उन लोगों के लिए चुकंदर का जूस सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें आयरन और पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है, जो रक्त को शुद्ध कर आपकी त्वचा को बेदाग और चमकदार बनती है।
चुकंदर में विटामिन सी और अन्य कई विटामिन और पोषण तत्व पाए जाते है। इसमें मौजूद विटामिन “सी” त्वचा के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है, जो आपको सुरज की घातक किरणों से बचाती है, साथ ही हाइपरपिग्मेंटेशन और सनबर्न से भी बचाता है। इस जूस को पीने का सही समय भोजन के साथ सबसे अच्छा है, और दिन में इसे एक ग्लास तक पी सकते है।

२. गाजर का जूस पीने के फायदे

[Carrot Juice for face glow in hindi]

इसमें कोई संदेह नहीं है कि गाजर में विटामिन “ए” की मात्रा हमारी आंखों के लिए अच्छी होती है, लेकिन यह acne, pimples, pigmentation और sun damage को भी दूर करती है। यहां तक कि यह आपकी त्वचा की रंगत को एक समान करने में भी मदत करता है।
गाजर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर में मुक्त कणों से लड़ते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसे पीने का सही समय सुबह का होता है और दिन में दो ग्लास तक पी सकते है।

३. टमाटर का जूस पीने के फायदे 

[Tomato juice for face glow in hindi]

टमाटर हमारे दैनंदिन आहार में शामिल होता है, किंतु क्या आप इसके खाने के फायदों को जानते है। हेल्थ कांशियस लोग इसका जूस भी बड़े चाव से पीते है। टमाटर में भरपुर मात्रा में लाइकोपीन पाया जाता है, जो सबसे अच्छे एंटीऑक्सीडेंट का स्त्रोत भी है। टमाटर जूस के नियमित सेवन से हमारी त्वचा जवा और स्वस्थ दिखती है।
टमाटर में विटामीन “सी” और “ए” मौजूद है, जो आपकी त्वचा से मुंहासे और धब्बे कम करता है। पिंपल्स से होने वाले बड़े छिद्रों को भी कम करता है और एक चमकदार त्वचा देता है। इसे दिन में एक बार पीना योग्य होता हैं।

४. पालक का जूस पीने के फायदे 

[Spinach juice for face glow in hindi]

पालक का जूस ना केवल स्वास्थ के लिए बल्की त्वचा को सुंदर और निरोगी बनाने में उत्कृष्ठ हैं। पालक में विटामिन “ए” और सी भरपुर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को चमक प्रधान करता हैं। पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पिंपल्स और मुंहासों जैसी समस्या को दूर करती है।
पालक में आयरन और फोलेट (विटामिन बी) गुणकारी तत्व मौजूद हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है और त्वचा को समय से पहले उम्र बढ़ने के संकेतों से बचाने में भी मदत करता है। पालक के रस को भोजन के स्थान पर लिया जा सकता है, साथ ही इसका सेवन आप भोजन के बीच में भी कर सकते हैं। दिन में इस जूस को एक ग्लास तक पी सकते हो।

५. खीरा का जूस पीने के फायदे

[Cucumber juice for face glow in hindi]

खीरे में 95% पानी की मात्रा पाई जाती हैं, जो त्वचा की नमी बरकरार रखने में मदत करता हैं। खीरे में Anti inflammatory गुण होते हैं, साथ ही वे एंटीऑक्सीडेंट, पोषक तत्वों जैसे विटामिन “सी” और फोलिक एसिड के साथ भरे होते हैं।
खीरे में त्वचा की swelling और puffiness को कम करने की क्षमता होती है, साथ ही खीरे में पाए जाने वाले विटामिन “सी” में नई सेल बनाने की क्षमता होती है, जबकि फोलिक एसिड पर्यावरण विषाक्त पदार्थों से लड़ने में सहायता करता हैं। खीरे के जूस के उपयोग से आप चमकदार और जवा त्वचा पा सकते है। इसे खाली पेट सुबह लेने से इसके ज्यादा फायदे मिलते हैं और दिन में इसे आप दो से तीन ग्लास तक ले सकते हैं।

Fruit juice benefits for skin in hindi

[Gora hone ke liye konsa fruit juice piye]

फ्रूट्स खाना सभी पसंद करते है, और ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होते है। मगर क्या आप जानते हैं की ये ना केवल आपके स्वास्थ के लिए बल्कि हमारी त्वचा की सुंदरता बढ़ाने में भी फायदेमंद हैं। तो चलिए जानते हैं की कैसे ये हमारी त्वचा पर असर करता हैं।

१. संतरे का जूस पीने के फायदे 

[Orange juice for face glow in hindi]

संतरे में साइट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मुंहासों को नियंत्रित करने में मदद करता है। इनमें त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाने का गुण भी होता हैं, जो आपको प्राकृतिक चमक और निरोगी त्वचा प्रदान करता हैं।
जैसे की आप जानते है संतरे में विटामिन “सी” मौजूद होता है, जो उम्र बढ़ने के संकेतों को नियंत्रित करने में मदद करता है और आपको वह चमकदार त्वचा देता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ता है और हमारी त्वचा को टॉक्सिन मुक्त रखता है, और ग्लोइंग स्किन प्रधान करता हैं। संतरे का ज्यूस आप सुबह जल्दी या अपने भोजन से पहले दिन में दो ग्लास तक ले सकते है।

२. मौसमी का जूस पीने के फायदे

[Sweet lime Juice for glowing skin in hindi]

मौसमी या मीठे नीबू का जूस रूखी त्वचा को ठीक कर उसे कोमल बनाती है। मौसम्बी में विटामिन “सी” की मात्रा रक्त को शुद्ध करने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदत करती है और त्वचा पर दाग और धब्बे को कम करती है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाता हैं, और त्वचा को चमक प्रधान करता हैं। इसका सेवन सुबह जल्दी करना सबसे अच्छा हैं और इसे दिन में दो ग्लास तक पी सकते हैं

३. अनार का रस पीने के फायदे

[Pomegranate Juice for glowing skin in hindi]

विटामिन “सी” और “के” से भरपूर अनार का रस त्वचा की कोशिकाओं को नवीनीकृत करने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक भी प्रदान करता है, क्योंकि इसमें रक्त शुद्ध करने वाले गुण होते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्यूनिकिक एसिड आपकी त्वचा में नमी बनाए रखने और उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता हैं। इसे पीने का सही समय सुबह होता हैं और इसे दिन में दो ग्लास तक पी सकते हैं।

४. सेब का रस पीने के फायदे

[Apple juice for glowing skin in hindi]

सेब के रस में कोलेजन होता है, जो त्वचा की लावचिकता को बढ़ा सकता है, और इसे स्वस्थ और कोमल बनाए रख सकता है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकते हैं। रोजाना सेब के रस का सेवन करने से शरीर में रेटिनोइड्स जुड़ता है, जो त्वचा को मजबूत रखने में मदद करता है। इसका सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करना चाहिए और इसे दिन में दो ग्लास तक पी सकते हैं।

५. अंगूर का रस पीने के फायदे

[Grape Juice for glowing skin in hindi]

अंगूर का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो मुंहासों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन “सी” कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है, और त्वचा की उम्र बढ़ने को धीमा करता है। इस रस को सुबह जल्दी या भोजन के साथ पियें और इसे दिन में दो एक ग्लास तक पी सकते हैं।

६. पपीता का रस पीने के फायदे

[Papaya Juice for glowing skin in hindi]

पपीते का रस एक बेहतरीन क्लींजर है, और शरीर से अशुद्धियों को दूर करने और त्वचा को साफ रखने के लिए जाना जाता है। इसमें पपैन नामक एक एंजाइम होता है जो आपकी त्वचा को चमका सकता है, और अशुद्धियों को कम कर सकता है, जिससे आपको दमकती त्वचा मिलती है। इसका सेवन सुबह जल्दी करना चाहीए और इसे दिन में एक ग्लास तक पी सकते हैं।

७. केले का रस जूस के फायदे

[Banana Juice for glowing skin in hindi]

केले में मौजूद विटामिन “सी”, “ई” और पोटेशियम आपको स्वस्थ त्वचा दे सकते हैं। वे आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत करते हैं। यह अच्छी नींद को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है, जिससे आपको अच्छी तरह से आराम और स्वस्थ त्वचा मिलती है। इसजूसको भोजन के साथ या भोजन के रूप में ले सकते हैं और इसे दिन में एक ग्लास तक पी सकते हैं।

Other juice benefits for skin in hindi

[Gora hone ke liye konsa juice piye in hindi]

१. एलोवेरा का जूस पीने के फायदे

[Aloe vera juice for glowing skin in hindi]

एलोवेरा का ज्यूस त्वचा के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता हैं। एलोवेरा ज्यूस विटामिन “ए”, “ई”, और बीटा कैरोटीन से समृद्ध होता है। इसमें 98% पानी होता है जो ठंडक के प्रभाव से त्वचा को मॉइस्चराइज, शांत और हाइड्रेट करता है, और एलोवेरा त्वचा को अधिक कोमल और लचीला बनाता है।
त्वचा को गोरा करने के लिए एलोवेरा के कई फायदे हैं। एलोवेरा में मौजूद घटक ‘एलोइन’ त्वचा में मौजूद मेलेनिन पिगमेंट को कम करता है और मेलेनिन को बनने से रोकता है। मेलेनिन त्वचा पर काले धब्बे (हाइपरपिग्मेंटेशन) के लिए जिम्मेदार होता है। त्वचा पर इसका anti-inflammatory और antioxidant प्रभाव उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इसे पीने का सही समय सुबह भोजन से पहले अच्छा होता है और इसे दिन में एक ग्लास तक पी सकते हैं।

२. आंवले का जूस पीने के फायदे

[Amala juice for glowing skin in hindi]

आंवले का रस या भारतीय आंवले का रस कई लोगों में पसंदीदा होता है, क्योंकि यह चमकती त्वचा देता है। विटामिन सी की अच्छी मात्रा के साथ, यह कोलेजन उत्पादन में सहायता करता है और त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में धीमा करता है। यह उम्र बढ़ने से संबंधित त्वचा के मुद्दों जैसे कि काले धब्बे, झुर्रियाँ और महीन रेखाओं से भी लड़ता है। यह पिगमेंटेशन को कम करने और मुंहासों और पिंपल्स को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है। इसे पीने का सही समय भोजन से पहले या सुबह जल्दी और दीन में एक ग्लास तक पी सकते हैं।

३. नींबू का जूस पीने के फायदे

[Lemon juice for glowing skin in hindi]

नींबू का रस अपने ताज़ा और हाइड्रेटिंग गुणों के लिए सबसे अधिक सेवन किया जाने वाला रस है। चमकती त्वचा के लिए नींबू का रस पीना पूरी दुनिया में बहुत से लोग अपनाते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को शुद्ध करने के लिए जाना जाता है। यह आपके रक्त को भी शुद्ध करता है, जिससे आपको दमकती त्वचा मिलती है। इसे शहद के साथ सुबह-सुबह पीने से बेहद फायदा मिलता हैं।

चमकती त्वचा के लिए जूस के सेवन से संबंधित टिप्स

यदि आप चमकती और स्वस्थ त्वचा का सपना देखते हैं, तो फलों और सब्जियों का रस स्पष्ट रूप से सबसे अच्छा विकल्प है। हालाँकि, अगर आप इन जूस को आज़माने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ सुझावों का ध्यान रखें।

  1. अधिकांश ज्यूस को सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा लाभ प्राप्त होता हैं।
  2. ज्यूस को बिना नमक और चीनी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। नमक की जगह आप इसमें काला नमक मिला सकते हैं।
  3. विभिन्न फलों और सब्जियों को मिलाने से आपकी त्वचा को अधिक लाभ मिल सकता है।
  4. मार्केट उपलब्ध डिब्बा बंद ज्यूस को पीने से बचे, क्योंकि ये लंबे समय बंद रहते हैं और कृत्रिम मिठास के साथ बनाया जाता हैं।
  5. नैचुरल स्वाद और बेहतर लाभ के लिए हमेशा ताजे फल और सब्जियों का इस्तेमाल करे।
इसे भी जरूर पढ़े:

कुछ आखरी बातें ……🖋️

दोस्तों, Best juice for glowing skin in hindi इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या को ठीक करने की गारंटी नहीं देता। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

आशा करता हूं की आपको चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कौन सा जूस पिए? के विषय में दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।
 
🙏 धन्यवाद 🙏

Leave a Comment