लेकिन हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से बचा जा सकता हैं। जिसके लिए आपको हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं। आज हम कुछ उत्कृष्ठ आहार के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका नियमित रुप से सेवन कर उच्च रक्तचाप के जोखिमों को कम किया जा सकता हैं।
Best food in high blood pressure in hindi
हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए
हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) वाले मरीजों को खास कर खान पान का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने कारण एक ये भी हैं की हमारा भोजन संतुलित नहीं होता हैं। नमक और फास्ट फूड के अधिक सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता हैं, और ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति को नहीं पता होता हैं, की उच्च रक्तचाप के लिए योग्य आहार कोनसा है। तो आइए जानते है की ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए कोनसा आहार सबसे अच्छा होता हैं।
१. खट्टे फल. अंगूर, संतरे, और नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामीन सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं, साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती हैं और सोडियम नहीं होता हैं, जो उच्च रक्तचाप जैसे हृदय रोग जोखिम कारकों को कम करके अपने दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता हैं।
२. हरी पत्तेदार सब्जियां. उच्च रक्तचाप मरीजों के लिए हरी सब्जियों का सेवन काफी लाभकारी हो सकता हैं। हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली और अन्य हरी सब्जियों में नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता हैं, जो उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प हो सकता हैं।
३. साबुत अनाज. से बने खाद्य पदार्थ साबुत अनाज (जैसे ओट्स, गेहूं, ब्राउन राइस, पॉपकॉर्न और क्विनोआ) में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, आयरन और सेलेनियम जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जिसका नियमित रुप से सेवन करने से उच्च रक्तचाप वाले मरीजों को फायदा हो सकता है।
४. चुकंदर. चुकंदर ना केवल हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता हैं, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता हैं। चुकंदर में नाइट्रेट मौजूद होता हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचता हैं, और रक्त प्रवाह को बेहतर बनता हैं। जिस कारण हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को राहत मिलती हैं।
५. गाजर. काफी लोग गाजर को भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं, और ये बेहतर भी होता हैं। गाजर में क्लोरोजेनिक, पी-कौमरिक और कैफिक एसिड जैसे फेनोलिक तत्व पाए जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।
६. अजवाइन. भारत में हर घर में अजवायन का सेवन नियमित रुप से किया जाता हैं, खास कर भोजन के बाद। अजवाइन खाने से हमारा पाचन तंत्र अच्छा रहता हैं, साथ ही इसमें सुजान रोधक गुण भी पाए जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और सूजन को भी कम करने में मदद करता हैं, जिस कारण हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए अजवायन का सेवन फायदेमंद हो सकता हैं।
७. लहसुन. रोजाना लहसुन खाने के फायदे उच्च रक्तचाप वाले मरीजों को हों सकते हैं। लहसुन एंजियोटेंसिन के उत्पादन को कम कर नाइट्रिक ऑक्साइड और हाइड्रोजन सल्फाइड के उत्पादन को बढ़ाकर रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है, रोजाना खाली पेट लहसून का सेवन करने से फ़ायदा मिल सकता हैं।
८. अलसी के बीज. उच्च रक्तचाप मरीजों के लिए अलसी के बीज खाना काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता हैं। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने से हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम किया जा सकता हैं।
९. फिश का सेवन. जैसे (मैकेरल, सैल्मन, सार्डिन या मसल्स) पॉलीअनसेचुरेटेड (ओमेगा 3 फैटी एसिड) वसा में समृद्ध पाए जाते हैं, जिसका सेवन हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, ये वसा सूजन को कम करके और ऑक्सीलिपिन नामक रक्त वाहिका संकुचित यौगिकों के स्तर को कम करके रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं, इसीलिए मछली उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
१०. मैग्नीशियम युक्त. खाद्य पदार्थों का सेवन करने से उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, बीज और मेवे (जैसे बादाम, काजू, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज) मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं। मैग्नीशियम उक्त आहार नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाकर रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकती है।
११. पोटेशियम युक्त. फल और सब्जियां खाएं क्योंकि इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। सब्जियों के लिए, आप मटर, साग, टमाटर, पालक और आलू खा सकते हैं। केले और संतरे जैसे फल और सूखे मेवे जैसे किशमिश, खुबानी, प्रून और खजूर भी पोटेशियम से भरपूर होते हैं। पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता हैं।
१२. डार्क चॉकलेट. आप यकिन नहीं कर पाओगे मगर डार्क चॉकलेट को खाने से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता हैं, इसमें मौजूद फ्लैवनॉल्स सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता हैं।
आगे और पढ़े: अब तक हमने जान लिया की हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए अब आगे हम जानेंगे की क्या नहीं खाना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर वाले को क्या नहीं खाना चाहिए
हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन) में हमे कुछ बातो का ध्यान रखना जरुरी होता हैं, हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को डॉक्टर कुछ खाद्य पदार्थों को ना खाने की सलाह देते जिनमें से कुछ इस तरह हैं।
२. शराब. का अधिक मात्रा में सेवन हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए जान लेवा हो सकता हैं। शराब से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता हैं, जिस कारण हृदय रोग होने का खतरा होता हैं।
३. वसायुक्त भोजन (सैचुरेटेड फैट). हाई ब्लड प्रेशर मरीजों को कम या ना खाए तो बेहतर होता हैं। खराब फैट धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता हैं, साथ ही इसे फ्राई करके खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता हैं जिस कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता हैं। इसे उबाल कर या भाप पर पका कर खाया जा सकता हैं।
४. कॉफी. में कैफिन की मात्रा अधिक होती हैं, अधिक कॉफी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को धीरे धीर बढ़ता हैं और आगे चलके इससे गंभीर समस्या हो सकती है।
५. चीनी. के अधिक सेवन से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता हैं, जिस कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता हैं।
६. फास्ट फूड. जैसे चिप्स, पिज्जा, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, प्रीपैक्ड पास्ता, कुकीज़, पेस्ट्री जैसे खाद्य पदार्थ हमारे सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। जिसका निरंतर सेवन करने से हमे स्ट्रोक, हृदय विकार या उच्च रक्तचाप जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
आपके पूछे गए कुछ सवाल और उसके जवाब (FAQ) :
Q.1 हाई ब्लड प्रेशर में कोनसा फल खाएं?
Ans: हाई ब्लड प्रेशर में सिट्रस फल खाने चाहिए, जैसे संतरा, मौसमी, लिम्बू, आँवला आदि।
Q.2 हाई ब्लड प्रेशर में क्या केला कहा सकते है?
Ans: जी हां, केला आप खा सकते है, क्योंकि केलेमे पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है, और ये हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकता है।
Q.3 उच्च रक्तचाप में क्या नही खाये ?
Ans: उच्च रक्तचाप के मरीजों ने नमकीन पदार्थ ना खाएं, जिसमे सबसे ज्यादा सोडियम (नमक) हो।
Q.4 हाई ब्लड प्रेशर में कोनसी सब्जी खाये ?
Ans: हाई बीपी में हरी ताजी पत्तेदार सब्जी खाये, जिससे आपकी शरीर की सूजन को कम करे तथा आपका हाई बीपी नियंत्रित रखने में मदद मिले।
Q.5 हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना चाहिए या नहीं?
Ans: हाई बीपी में दही खाना अच्छा माना गया है, लेकिन आप दही में शुगर या नमक मिलाके ना खाएं, इससे आपका bp बढ़ सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए जैसे योग्य आहार का सेवन फायदेमंद होता हैं, वैसे ही व्यायाम और योगासन काफ़ी लाभकारी साबित होता हैं।
उच्च रक्तचाप के लिए व्यायाम :
1. स्ट्रेचिंग (Stretching)
2. कार्डियो (Cardio)
3. स्ट्रेंथनिंग (strengthening)
उच्च रक्तचाप के लिए योगासन :
1. वज्रासन (Vajrasana)
2. बालासन (Balasana)
3. सेतुबंधासन (Setubandhasana)
4. अनुलोम – विलोम (Anulom-vilom)
5. भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari pranayam)
- चुकंदर
- बादाम
- केला,
- पालक
- ओट्स
- कीवी
- लहसुन
- किशमिश
- शकरकंद
- दही
दोस्तों, इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या को ठीक करने की गारंटी नहीं देता। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
आशा करता हूं की आपको Best food in high blood pressure in hindi के विषय में दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।