दैनंदिन जीवन में उपयोग होने वाला प्याज ना केवल खाने स्वादिष्ट होता हैं, बल्कि इस मे अनेक स्वस्थ लाभ भी हैं। प्याज कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के साथ इसमें कई बीमारियों को ठीक करने के औषधी गुण होते हैं।
कच्चा प्याज खाने से या प्याज के रस के सेवन से हम त्वचा रोग, बाल झड़ने की समस्या और मधुमेह जैसी बीमारियों से बच सकते है। आगे हम विस्तार से जानेंगे की रोजाना प्याज खाने के क्या फायदे हैं, साथ ही खाली पेट प्याज का रस पीने के फायदे क्या हो सकते हैं ये भी जानेंगे।
सबसे पहले एक नज़र प्याज में मौजूद पौष्टिक तत्वों पर डालेंगे।
Benefits and side effects of onion juice in hindi
कच्चे प्याज में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, प्रति 100 ग्राम में केवल 40 कैलोरी होती है।
- कैलोरी (Calories) – 40
- पानी (Water) – 89%
- प्रोटीन (Protein) – 1.1 ग्राम
- कार्ब्स (Carbs) – 9.3 ग्राम
- शकर (Sugar) – 4.2 ग्राम
- फाइबर (Fiber) – 1.7 ग्राम
- वसा (Fat) – 0.1 ग्राम
- विटामिन सी. एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो प्रतिकार शक्ति को बढ़ाने में मदद करता हैं साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं।
- फोलेट (बी9). कोषिका के विकास तथा मेटाबॉलिज्म के लिए महत्त्वपूर्ण होता हैं।
- विटामिन (बी6). शारीरिक और मानसिक कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। साथ ही शारीरिक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता हैं।
- पोटेशियम. हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करने में मदद करता हैं, साथ ही हड्डियों में खनिज घनत्व बरकरार रखता हैं।
- एंथोसायनिन. (Anthocyanins) केवल लाल या बैंगनी प्याज में पाया जाता है, जो एक बेहद अच्छा एंटीऑक्सीडेंट हैं।
- क्वेरसेटिन. (Quercetin) रक्तचाप को कम कर सकता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।
- सल्फर यौगिक. (Sulfur compounds) ये मुख्य रूप से सल्फाइड और पॉलीसल्फाइड हैं, जो कैंसर से बचा सकते हैं।
- थायोसल्फिनेट्स. (Thiosulfinates) ये सल्फर युक्त यौगिक हानिकारक सूक्ष्मजीवों के विकास को रोक सकते हैं, और रक्त को जमने से रोकता है।
प्याज के रस के फायदे
१. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
प्याज में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता हैं जो शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता हैं, साथ ही इसमें मौजूद थायोसल्फिनेट्स एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो रक्त को पतला करके इस जमने नही देता, जिस कारण दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
२. हड्डियों को करे मजबूत
हड्डियों के लिए कैल्शियम महत्त्वपूर्ण होता हैं, और प्याज में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में मदद करता हैं, साथ ही इसमें पोटैशियम भी पाया जाता हैं जो हड्डियों की घनत्व बरकरार रकने में मदद करता हैं। प्याज हड्डियों से संबंधित बीमारियां जैसे ओस्टियोपोरोसिस बचाने में हमारी मदद कर सकता हैं।
३. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में करे मदद
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने से बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद होती हैं। प्याज में अच्छे मात्रा में विटामिन सी मौजूद हैं जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट माना जाता हैं।एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में उपस्थित फ्री रेडिकल्स को बाहर निकाल हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं।
जर्नल ऑफ मेडियेटर्स ऑफ इन्फ्लेमेशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार प्याज की रासायनिक संरचना इतनी मजबूत होती है कि यह प्रतिरक्षा बढ़ाने में मदद करती है और इसमें कैंसर विरोधी गुण भी होते हैं।
४. सांस की समस्या वाले लोगों के लिए प्याज के फायदे
श्वसन प्रणाली में दिक्कत और अस्थमा पीड़ित मरीजों के लिए लाल प्याज का सेवन बेहद फायदेमंद हैं। एलर्जी हमें सांस की समस्या देने में प्रमुख भूमिका निभाती है, जिस कारण श्वासनली की मांसपेशियों में सूजन आ जाती हैं। प्याज में सूजन रोधक गुण पाए जाता हैं जो मासपेशियों के सूजन को कम कर राहत प्रधान करता हैं।
५. आंखों के लिए हैं प्याज फायदेमंद
प्याज में केलिसनि और रायबोफ्लेविन और विटामिन बी की मात्रा पाई जाती हैं, जो हमारी आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता हैं। वास्तव मे कुछ आई ड्रॉप में प्याज का अर्क भी पाया जाता हैं।
६. यौन स्वास्थ्य को सुधारने में करे मदद
पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में प्याज काफी फायदेमंद होता हैं। प्याज के नियमित उपयोग से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ सकता हैं, जिस कारण यौन क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती हैं। जिस कारण पुरुषों को प्याज का सेवन नियमित रुप से करना चाहिए।
७. दमकती और बेदाग त्वचा के लिए प्याज के फायदे
अगर आप त्वचा को स्वस्थ और बेदाग बनाने के लिए कोई नैचुरल उपाय खोज रहे, तो प्याज आपको इन समस्या से छुटकारा पाने में मदद कर सकता हैं। प्याज में विटामिन सी और बी 6 पाया जाता हैं, जो पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता सकता है। इतना ही नहीं प्याज के गुण आपकों सुरज की घातक किरणों से बचाता हैं, और कोलेजन के निर्माण में मदद कर सकता हैं।
८. बालों को बनाए मजबूत
बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हो तुरंत प्याज के रस को बालों में लगाना शुरु किजिए। प्याज में सल्फर की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं, जो बालों को टूटने और पतला होने से बचाता हैं। साथ ही प्याज में एंटी बैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं स्कैल्प के संक्रमण को रोकता हैं, और बालों को झड़ने से रोकता हैं।
९. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करे
शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ने से मधुमेह का खतरा बढ़ जाता हैं। और प्याज में प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद हैं,
डॉक्टर मधुमेह से ग्रसित मरीजों को फाइबर युक्त भोजन खाने की सलाग देते हैं, फाइबर ग्लूकोज स्तर को नियंत्रित करता हैं, और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता हैं।
१०. पाचन तंत्र को करे मजबूत
प्याज में मौजूद फाइबर एक नैचुरल लैक्सेटिव का काम करता हैं, साथ ही प्याज में प्रीबायोटिक्स का अच्छा स्रोत मौजूद हैं। फाइबर मल त्यागने की प्रक्रिया को आसन बनता हैं, और प्रीबायोटिक्स आंत में अनुकूल बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिस कारण हमारी पाचन प्रणाली मज़बूत होती है।
११. वजन घटाने में प्याज के फायदे
वजन को संतूलित रखना कोन नहीं चाहता और इसके लिए हम बेहद से नुस्खे भी अपनाते हैं। मगर चिंता की कोइ बात नहीं वजन घटाने में प्याज हमारी मदद कर सकता हैं। प्याज में फ्लेवोनॉइड नामक तत्व पाया जाता हैं जो शरीर में फैट को कम करने में मदद करता हैं, साथ ही मेटाबॉलिज्म प्रकिया को स्वस्थ बनाता हैं।
१२. नींद और मूड में सुधार लाए
प्याज नींद और मूड में सुधार लाने में फायदेमंद होता है। प्याज के रस में फोलेट मूड में सुधार कर सकता है, और डिप्रेशन से लड़ सकता है। फोलेट होमोसिस्टीन के निर्माण को रोकने मे मदद करता है, होमोसिस्टीन एक रसायन जो रक्त और अन्य पोषक तत्वों को मस्तिष्क तक पहुंचने से रोकता है।
रक्त मस्तिष्क तक ना पोहोचने के कारण नींद ना आना और मूड ठीक ना रहने जैसी समस्या से सामना करना पड़ सकता हैं। जिस कारण हमे डिप्रेशन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
घर पर प्याज का रस कैसे बनाएं
- इन टुकड़ों को जूसर या ग्राइंडर में ब्लेंड करें।
- थोड़ा पानी डालें और फिर एक बार इसे अछी तरह मिलाएं।
- छनी या कॉटन के कपड़े से रस को छान लें।
- यह सुनिश्चित करेगा कि रस में प्याज के टुकड़े मौजूद ना हों।
प्याज के रस के नुकसान
प्याज के रस के फायदे तो आपने जानलिए अब आगे देखेंगे इसके उपयोग और नुकसान क्या हैं।
- प्याज का रस ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता हैं, अगर आप मधुमेह संबंधित दवा ले रहे तो प्याज के रस का सेवन ना करे। प्याज के रस से आपके शरीर में ब्लड शुगर और भी कम हो सकता हैं।
- प्याज का रस रक्त के थक्के को धीमा कर सकता है, यह रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ा सकता है। अगर आपको ब्लीडिंग डिसऑर्डर है तो प्याज के रस का सेवन न करें। यह एक कारण है कि आपको निर्धारित सर्जरी से कम से कम दो सप्ताह पहले प्याज के रस से बचना चाहिए।
- अगर आपको अपचन की समस्या हैं तो प्याज के रस का सेवन ना करे। प्याज में एसिडिक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी समस्या को बढ़ा सकती हैं।
- अगर आपको त्वचा संबंधित समस्या हैं तो प्याज के रस को त्वचा पे ना लगाए।
प्याज के रस का उपयोग
- बालों के विकास के लिए शहद और प्याज के रस को मिलाकर इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं, और 30 मिनट के बाद इसे शैम्पू से धो लें।
- मजबूत, डैंड्रफ मुक्त बाल पाने के लिए जैतून का तेल और प्याज के रस को अपने स्कैल्प में सर्कुलर मोशन में मसाज करें 2 घंटे बाद इसे शैम्पू से धो लें।
बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए हम कई उपाय अपनाते हैं। हालांकि बालों की देखभाल के सभी नियमों का पालन करना कठिन है,मगर प्याज का उपाय बालों के लिए कारगार साबित हो सकता हैं। प्याज के रस के संबंधित कुछ आश्चर्यजनक कारण बताते हैं, जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं।
अन्य बीमारियों में प्याज के रस के फायदे, उपायोग और नुकसान जानने के बाद हम जानेंगे, की सिर के बालों के साथ साथ अगर आप दाढ़ी के बाल सफेद होने की समस्या से परेशान हैं, तो आपकों बता दू की प्याज के रस के फायदे सफेद दाढ़ी के बालों के लिए भी हैं। कम उम्र में दाढ़ी के सफ़ेद होने का कारण खराब लाईफ स्टाइल, पौष्टिक तत्वों की कमी, ज्यादा तनाव और अनुवांशिक भी हो सकता हैं।
- प्याज में सल्फर तत्व पाया जाता हैं जो बालों को पतला होने से तथा टूटने से बचाता हैं, बालों के विकास को सुनिश्चित करता हैं।
- प्याज में मौजूद सल्फर बालों के रोम को पोषण देकर बालों के पुनर्जनन की अनुमति देता हैं।
- प्याज के रस में एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति बालों समय से पहले सफेद होने से रोक सकता हैं।
- प्याज के रस से मालिश से रक्त परिसंचरण को बढ़ाता हैं, जिससे बालों के विकास में मदद मिल सकती हैं।
- प्याज मे मौजूद एंटी बैक्टिरियल गुण आपके स्कैल्प को संक्रमण से दूर रखने में मदद कर सकती हैं, और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा दे सकती हैं।
कुछ आखरी बातें ……🖋️
दोस्तों, Benefits and side effects of onion juice in hindi इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या को ठीक करने की गारंटी नहीं देता। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
आशा करता हूं की आपको प्याज के रस के फायदे, उपयोग और नुकसान इन हिंदी के विषय में दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होंगी। आपकी प्रशंसा दर्शाने के लिए और अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।
- लौकी का रस पीने के 15 अद्भुत लाभ
- कद्दू के खाने के फायदे
- चिया बीज खाने के स्वास्थ फायदे
- अनार का जूस पीने के 12 अद्भुत फायदे
- शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के 3 आसन तरीके
- हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए
- हर्निया ऑपरेशन के बाद की सावधानियां